Monday, November 23, 2026
19.1 C
Bhopal

करणी सेना का भोपाल में शक्ति प्रदर्शन

करणी सेना ने आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल में अपना महा आंदोलन शुरू किया। रविवार को जंबूरी मैदान में हो रहे इस प्रदर्शन में मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। करणी सेना की प्रमुख मांगें एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किसानों की फसल के भाव तय करना है।

इधर प्रदर्शन के दौरान करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 4 बजे तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम विधानसभा घेरेंगे। हालांकि प्रशासन ने अधिकारियों के दल के साथ बाचतीत का प्रस्ताव दिया और थोड़ा समय मांगा, जिसके बाद करणी सेना ने फिलहाल प्रस्तावित विधानसभा घेराव को टाल दिया है। हजारों की संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता जंबूरी मैदान में जुटे हुए हैं।

जीवन सिंह शेरपुर से मिलने पहुंचे पुलिस अधिकारी
एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा करणी सेना के प्रतिनिधि मंडल से बात करने पहुंचे। इस दौरान जीवन सिंह शेरपुर से कहा कि राज्य सरकार का प्रतिनिधि मंडल बातचीत के लिए आने के लिए तैयार है। इस पर शेरपुर ने कहा कि हमें आश्वासन नहीं चाहिए, लिखित में आदेश चाहिए। ऐसा व्यक्ति हमसे मिलने आए जो कुछ लिखित में दे सके।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img