Monday, November 23, 2026
18.1 C
Bhopal

21 मांगों को लेकर करणी सेना परिवार का प्रदर्शन

आर्थिक आधार पर आरक्षण, बिना जांच एट्रोसिटी एक्ट में गिरफ्तारी रोकने समेत 21 मांगों को लेकर भोपाल के जंबूरी मैदान पर करणी सेना परिवार का महा आंदोलन आज दूसरे दिन भी जारी है। सोमवार की दोपहर को जंबूरी मैदान से एमपी नगर जा रहे करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकताओं को भेल चौराहे पर पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन को रोक देने के बाद करणी सेना एवं सर्व समाज ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। साथ ही संगठन के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर धरने के दौरान उन्हें कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान पुलिस कर्मियों से बहस भी हुई।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img