Tuesday, November 24, 2026
14.1 C
Bhopal

थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा चोरी गये वाहनो को किया बरामद आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना गांधी नगर में दिनांक- 18.11.22 को फरियादी ने रिपोर्ट किया कि मेरी  मोटर साईकिल हीरो एचएफ डिल्क्स शांति नगर विधुत आफिस के पास से चोरी हो गयी है जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रं- 278/22 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था ।

आरोपी व चोरी गये मशरूका की पतारसी  हेतु  टीम गठित की गई , पुलिस को दिनांक- 14.01.23 को चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति एयरोसिटी रोड आरजीपीव्ही ब्रिज के नीचे गांधी नगर में संदिग्ध अवस्था में उक्त मो. सा. की आगे व पीछे की नंबर प्लेट निकालकर चलाते हुए मिला जिसने पूछने पर अपना नाम सोहेल उर्फ बच्चा पिता स्व. कादर खान उम्र 19 साल निवासी – हाई स्कूल के पीछे सिराज पत्ती के मकान के पास गांधी नगर का होना बताया जिसने पूछताछ पर उक्त प्रकरण का मशरूका चोरी करना स्वीकार किया एवं सात माह पूर्व थाना शहाजहानाबाद भोपाल के क्षेत्रांतर्गत भोपाल के अस्पताल के सामने से एक मो.सा. हीरो एच.एच डिल्क्स चोरी करना बताया एवं मो. सा. हाई स्कूल के पीछे खंती में छिपा कर रखना बताया जिसके कब्जे से थाना गांधी नगर के उक्त प्रकरण की एक मो. सा. एवं थाना शहाजहानाबाद भोपाल के अपराध क्रं- 317/22 धारा 379 भादवि की एक मो.सा. कुल कीमति करीब एक लाख रूपये का बरामद किया गया । 
 

पकडे गये आरोपी का नाम–

01  सोहेल उर्फ बच्चा पिता स्व. कादर खान उम्र 19 साल निवासी – हाई स्कूल के पीछे सिराज पत्ती के मकान के पास गांधी नगर

सराहनीय योगदान- थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा, उनि आर.बी.शर्मा, प्रआर श्रीकृष्ण कटारिया, प्रआर अनुराग पटेल, प्रआर हरि सिंह,आर – मुन्नालाल आर – युवराज की सराहनीय भूमिका रही । 

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img