Tuesday, November 24, 2026
14.1 C
Bhopal

CM को अपशब्द कहने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ भोपाल के जंबूरी मैदान में आपत्तिजनक नारेबाजी की शुरुआत करने वाले शाजापुर के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस ने उसे भोपाल कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने इससे पहले हरियाणा के ओकेंन्द्र राणा को गिरफ्तार किया था। ओकेन्द्र की पूछताछ में खुलासा हुआ था कि महेन्द्र की आपत्तिजनक टिप्पणी की शुरुआत की थी। इसके बाद अन्य युवकों ने सीएम के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी की थी। उसने पुलिस को बताया कि जंबूरी मैदान में 8 जनवरी को आयोजित करणी सेना परिवार के आंदोलन को समर्थन देने वह शाजापुर से भोपाल पहुंचा था। उसने आंदोलन के दौरान सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ अपशब्द का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो सामने आने के बाद पिपलानी पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की थी। पुलिस अभी अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इधर, राणा की रिमांड पूरी होने पर बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img