Tuesday, November 24, 2026
14.1 C
Bhopal

विधानसभा में नोटों की गड्डी लेकर पहुंचे AAP विधायक

दिल्ली विधानसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायक ने नोटों की गड्डी लहराई। रिठाला से AAP विधायक मोहिंदर गोयल ने नोटों की गड्डी लहराते हुए कहा कि उन्हें खरीदने की कोशिश की गई। गोयल ने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा LG वीके सक्सेना के सामने भी उठाया था।

गोयल 15 लाख के नोटों की गड्डी झोले में लेकर विधानसभा पहुंचे थे। स्पीच के दौरान उन्होंने झोला से नोट निकालकर टेबल पर रख दिए। उन्होंने नोटों की गड्डियां हाथों में उठाकर कहा, “ये वो टोकन मनी है, जो मुझे रिश्वत के तौर पर गए। मैंने पैसे के बदले नौकरी दिए जाने का मुद्दा मुख्य सचिव और LG के सामने भी रखा। मैंने उन्हें पत्र लिखा। मैं जान जोखिम में डालकर यह काम कर रहा हूं। वो लोग इतने दबंग हैं कि मेरे साथ भी गलत हो सकता है। मुझे पैसा दिया गया कि आप आवाज मत उठाओ।’

अस्पताल में भर्तियों पर AAP विधायक ने लगाया आरोप
गोयल ने अंबेडकर अस्पताल में की जा रही भर्तियों का मामला विधानसभा में उठाया है। गोयल ने आरोप लगाया, ‘यहां जिन लोगों को नियमानुसार नौकरी दी जानी चाहिए, उन्हें नहीं दी जा रही है। यहां नर्सिंग और दूसरे पदों के लिए टेंडर निकाला गया है।’

उन्होंने कहा, ‘सरकार के नियमों के मुताबिक, 80 फीसदी भर्तियां पुराने कर्मचारियों की होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। जिन कर्मचारियों को नौकरी मिलती है, उनके वेतन में से ठेकेदार अपना हिस्सा लेते हैं। माफिया और ठेकेदार सेटिंग के जरिए पैसे लेकर नौकरियां दे रहे हैं। शिकायत सभी जगह की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img