Tuesday, November 24, 2026
13.1 C
Bhopal

IAS अफसरों को CM की नसीहत -अहंकार से दूर रहें

कोरोना के संकट से राहत मिलने के बाद राजधानी में आईएएस सर्विस मीट की शुरुआत हुई। प्रशासन अकादमी में इस मीट का उद्घाटन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर आईएएस मो. सुलेमान, विवेक पोरवाल सहित प्रदेश भर के कलेक्टर और तमाम विभागों के अफसर मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में सीएम ने अफसरों को कई नसीहतें दीं। अच्छा काम करने वाले इनोवेशन करने वाले कलेक्टर्स की तारीफ भी की। सीएम ने कोरोना के संकट में अच्छा काम करने वाले अफसरों और पूरी टीम के अनुभवों के बारे में बताया।

ग्राउंड पर देखें हकीकत, रिपोर्ट में सब सच नहीं होता

सीएम ने आईएएस अफसरों से कहा- फील्ड के अफसर काम करते हैं, लेकिन मैं वल्लभ भवन में हमेशा कहता हूं कि फील्ड में दौरा होने चाहिए। इसके बिना वास्तविकता का अंदाजा नहीं लग सकता। अगर हम नीचे वाले से रिपोर्ट लेंगे, तो यही कहेगा कि बहुत बढ़िया।। शानदार परफॉरमेंस है सर। मैं भी जब रिपोर्ट लेता हूं तो कोई अन्यथा न ले, हम जब चर्चा करता हूं तो अच्छी-अच्छी बातें सामने आती हैं। लेकिन जब मैं सिंचाई की योजना देखने को चला गया तो पता चला कि वहां टेल तक पानी नहीं हैं। कई जगह नहरें कटी-फटी पड़ी हैं। मैं ACS की आलोचना नहीं कर रहा, वो सिंचाई के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। ऑफिस और फील्ड में बैंलेंस बनाना पड़ेगा। ये तब होगा जब अहंकार मुक्त होकर काम करें।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img