Tuesday, November 24, 2026
13.1 C
Bhopal

भोपाल की हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने संतोष साहू:पहले राउंड से ही आगे थे

राजधानी भोपाल में हिंदू समाज की प्रतिष्ठित और 60 साल पुरानी संस्था हिंदू उत्सव समिति के नए अध्यक्ष संतोष साहू चुन लिए गए। समिति के कुल 8880 में से 4369 सदस्यों ने वोट डाले थे। इसमें से साहू को 1877 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाश बेगवानी को 785 मतों से हराया। बेगवानी को 1092 मत मिले। इन दोनों के अलावा 3 दावेदार और मैदान में थे, जिन्हें कुल 1289 वोट मिले। साहू की जीत का जश्न रातभर मना। वहीं, सोमवार को भी जुलूस निकलेगा।

हिंदू उत्सव समिति के चुनाव के लिए वोटिंग रविवार को राम मंदिर गुरुबक्श की तलैया में हुई थी। शाम को काउंटिंग और देर रात परिणाम घोषित कर दिए गए। साहू पहले ही राउंड से आगे थे। कुल आठ राउंड तक वोटों की गिनती चलती रही।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img