48 घण्टो के अन्दर पुलिस ने सुलझायी ट्रेक्टर चोरी की बारदात ।
3 आरोपी पुलिस गिरफ्त मे ।
मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यो का किया सूक्ष्मता से अवलोकन ।
पुलिस ने 25-30 जगहो पर सी.सी.टी.वी. कैमरो को किया चैक ।
आरोपियो से लगभग 6,00,000/- रुपये का मशरूका बरामद ।
थाना बागसेवनिया क्षेत्र अन्तर्गत दिनांक 22/01/23 की रात्रि हुई चोरी की बारदात की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय पुलिस भोपाल श्री मकरंद देउस्कर, अति. पुलिस आयुक्त महोदय श्री सचिन अतुलकर एवं पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्रीमती श्रद्धा तिवारी के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री राजेश सिंह भदौरिया, सहायक पुलिस आयुक्त मिसरोद श्री अमित कुमार मिश्रा के निर्देशन मे थाना प्रभारी बागसेवनिया निरी. संजीव कुमार चौकसे के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा अलग-अलग क्षेत्रो मे कार्य कर थाना क्षेत्र मे हुई चोरी की बारदात का खुलासा किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 23/01/23 को फरियादी रामेश्वर जाटिया ने रिपोर्ट किया कि मैने चार माह पहले महिन्द्रा कम्पनी का 575 XP DIX PLUS लाल रंग का खरीदा था जिसे मैने एक माह पहले थिंक गैस की पाईप लाईन बिछाने वाली कम्पनी मे किराए पर लगाया था जिसका वर्तमान मे बर्फानी धाम बागसेवनिया मे काम चल रहा था ट्रेक्टर को मै स्वयं चलाता था दिनांक 22/01/23 को रात्रि 07.30 बजे कम्पनी का काम खत्म होने के बाद मैने ट्रेक्टर को कम्प्रेशर मशीन के सहित शंकराचार्य नगर मे शंकर मंदिर के सामने खडा कर के रूम मे चला गया था दिनांक 23/01/23 को सुबह 8.30 बजे आकर देखा तो ट्रेक्टर उस जगह पर नही था । कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रेक्टर को कम्प्रेशर मशीन सहित चोरी कर ले गया ।
कार्यवाही का विवरण-
दौराने विवेचना घटनास्थल व आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने पर पाया कि तीन व्यक्ति लाल रंग के महिन्द्रा ट्रेक्टर को चोरी कर के ले जा रहे है । घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरो मे आए फुटेज के आधार पर आरोपियो द्वारा चोरी कर ट्रेक्टर को ले जाने वाले रास्ते पर कई जगहो के कैमरो एवं तकनीकी संसाधनो की मदद से आरोपी अब्दुल अजीम अंसारी एवं दो विधि विरोधी बालको को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ पर उन्होने बताया कि दिनांक 22/01/23 को शंकराचार्य नगर मे शंकर मंदिर के सामने बागसेवनिया मे खडा मगिन्द्रा ट्रेक्टर लाल रंग को हम लोगो ने मिल कर ही चोरी किया था जिनके कब्जे से ट्रेक्टर कम्प्रेशर मशीन सहित कीमती लगभग 6,00,000/- (छ: लाख) रुपये को जप्त किया गया है।
बरामद मशरूका-
महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर 575 DI XP PLUS कीमती – 5,20,000/- रुपये करीबन ।
कम्प्रेशर मशीन कीमती 80,000/- रुपये करीबन ।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-
अब्दुल अजीम मंसूरी पिता सतीफ मंसूरी उम्र 22 साल निवासी ग्राम हरीपुरा आदमपुर छावनी बिलखिरिया भोपाल ।
दो विधि विरोधी बालक ।
सराहनीय भूमिका-
निरी. संजीव कुमार चौकसे, सउनि. बृजेश मिश्रा, प्रआर. सुरेन्द्र यादव, प्रआर. अशोक सिंह तोमर, प्रआर. बद्रीलाल दांगी, प्रआर. राजा सिंह परिहार, आर. पवनेश कुमार, आर. दीपक गुर्जर, आर. सत्यभान गुर्जर, आर. नीतेश सोनी ।




