Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

भोपाल महापौर ने डॉग अटैक पर बुलाई बैठक

भोपाल में आवारा कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 10 जनवरी को जहां 7 माह के मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। 11 जनवरी को एक 3 साल के बच्चे को कॉलोनी के आवारा कुत्तों ने काट लिया। पिता ने शिकायत की तो पेट लवर महिला ने मारपीट कर दी। 15 जनवरी को एक साथ 4 मामले सामने आए। जिनमें एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है।

इस बीच, महापौर मालती राय ने मंगलवार को अफसरों की बैठक बुलाई। ISBT स्थित नगर निगम ऑफिस में हुई बैठक में निगम कमिश्नर नोबल फ्रैंक ए., एमआईसी मेंबर आरके सिंह बघेल समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए। बाद में महापौर ने मीडिया से चर्चा में कहा- ‘हम हर रोज कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन जब हादसा होता है, तब ज्यादा बात फैल जाती है। जब निगम कार्रवाई करता है तो उसे कोई नहीं बताता।’

हर रोज 30 नसबंदी तक कर रहे

महापौर राय ने कहा कि सीमित संसाधन होने के बावजूद प्रतिदिन 20 से 30 नसबंदी कर रहे हैं। निगम की टीमें लगातार मैदान में है। मैं लोगों से अपील करती हूं कि यदि डॉग्स पाल रहे हैं तो उन्हें पिंजरे में रखें। शहर में व्यापक स्तर पर कुत्तों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। कई बार पेट लवर्स सामने आ जाते हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई भी कर रहे हैं।

महापौर हेल्पलाइन में आई शिकायतें
मंगलवार को महापौर ने हेल्पलाइन पर भी सुनवाई की। यहां कुत्तों को लेकर कुल 321 शिकायतें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में महापौर ने निगम अधिकारियों को डॉग पकड़ने के लिए टीम बढ़ाने को कहा है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img