Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

भोपाल में चेन्नई के कराटे कोच की संदिग्ध मौत

भोपाल के मंगलवारा थाना इलाके में स्थित होटल मेघदूत में ठहरे एक कराटे कोच की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। गुरुवार की सुबह होटल रूम से उनका शव बरामद किया गया है। वह 14 जनवरी को चेन्नई से भोपाल आए थे। यहां भौंरी पुलिस एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई गणपत ने बताया कि राधाकृष्णम वलयउधम (50) चेन्नई के रहने वाले थे। वह साथियों के साथ भौंरी पुलिस अकेडमी में अयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 14 जनवरी को भोपाल आए थे। यहां कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गुरुवार को सभी का चेन्नई लौटने का ट्रेन में रिजर्वेशन था। इसी कारण राधाकृष्णम और उनके चार साथी स्टेशन के नजदीक मेघदूत होटल में ठहरे हुए थे।

साथी ट्रेन के लिए उठाने पहुंचे तब खुलासा हुआ

उनके साथी प्रेम ने सुबह ट्रेन के लिए उन्हें जगाना चाहा। कई बार गेट नॉक करने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसकी सूचना उन्होंने होटल के स्टॉफ को दी। होटल कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से गेट को खोला। अंदर जाकर देखने पर राधाकृष्णम का शव बिस्तर पर में मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। उनके साथियों ने पुलिस को बताया कि बीते तीन दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था।

Hot this week

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img