Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

जहां शिवराज का दफ्तर, नेता प्रतिपक्ष ने मांगा वो बंगला

मप्र में बंगलों को लेकर सियासत चल रही है। मोहन कैबिनेट के कई मंत्रियों को अब तक बंगले नहीं मिल पाए हैं। कुछ मंत्री एमएलए रेस्ट हाउस के छोटे से कमरों से कामकाज संचालित कर रहे हैं। तो बंगलों को लेकर मची खींचतान के बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भोपाल के 74 बंगले स्थित बी-9 बंगला मांगा है। इस बंगले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का दफ्तर संचालित होता है। बी-9 में वे रहते हैं।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। इस लेटर में नेता प्रतिपक्ष ने लिखा- शासकीय आवास नंबर B-9, 74 बंगला मध्य प्रदेश की आदिवासी वर्ग की नेता और प्रदेश की पहली महिला उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय जमुना देवी को नेता प्रतिपक्ष होने के नाते वर्षों तक आवंटित रहा। वे आदिवासी समुदाय की नेता होने के साथ ही मेरी बुआ भी थीं। और बचपन से ही इस B-9 आवास में मैंने उनको दिन-रात प्रदेश के सर्वहारा वर्ग की सेवा में प्राण पण से जुटे हुए देखा है। भावनात्मक रूप से इस शासकीय आवास से मेरा लगाव भी है। इसलिए मेरा अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष होने के नाते मुझे यह शासकीय आवास आवंटित करने का कष्ट करें।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img