Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

शिक्षा मंत्री बोले- अब एक भी पेपर आउट नहीं होगा

भोपाल के एक्सीलेंस स्कूल में ‘परीक्षा पे चर्चा-2024’ कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, आगामी परीक्षाओं में एक भी पेपर आउट (लीक) नहीं होगा। पेपर लीक न हो इसके लिए एक सिस्टम डेवलप किया गया है। अगले सत्र से एक सख्त कानून भी लागू किया जाएगा।

अगले महीने से शुरू होने वाली परीक्षाओं और पेपर लीक होने के सवाल पर उन्होंने कहा, बच्चों को किसी भी तरह से सोशल मीडिया पर इस प्रकार की प्रैक्टिस में इन्वॉल्व नहीं होना चाहिए। इससे उनका खुद का नुकसान होगा। इतना ही नहीं वे आपराधिक गतिविधि के भागीदार भी होंगे। नया सिस्टम हम लेकर आने वाले हैं, उसमें पेपर लीक नहीं हो सकता। पेपर लीक से संबंधित भविष्य में कानून बनाने जा रहे हैं। इसे हम विधानसभा के सत्र में लेकर आएंगे।

सिस्टम का लीकेज भी देखेंगे

उन्होंने कहा, हमारे खुद के सिस्टम में अगर कोई लीकेज है तो वह भी कानून के दायरे में आएगा। हम स्वाभाविक रूप से सख्ती से पालन करेंगे और पारदर्शी तरीके से सिस्टम को चलाएंगे। जहां आवश्यक होगा, वहां हम वीडियोग्राफी भी करवाएंगे, इसके अलावा हम मॉनिटरिंग सिस्टम की स्ट्रेंथ भी बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा- बच्चों-अभिभावकों की सोच में परिवर्तन

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री का ये परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को करोड़ों बच्चे देखते और सुनते हैं। इसके सकारात्मक परिणाम आए हैं। कार्यक्रम को सात साल हो गए हैं। परिणाम देखने को मिला है कि बच्चों और अभिभावकों की सोच में परिवर्तन आया है। अब अभिभावकों की भी कोशिश रहती है कि बच्चों को परीक्षा और पढ़ाई का तनाव नहीं होने दें। बच्चों को माता-पिता और टीचर का अनुभव का लाभ मिल रहा है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img