Tuesday, September 29, 2026
20.5 C
Bhopal

लालू से ED की पूछताछ जारी:पटना ED ऑफिस के बाहर समर्थक जुटे

पटना ईडी ऑफिस में लैंड फॉर जॉब्स केस में लालू यादव से करीब 7 घंटे से पूछताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान CRPF के 15 जवान ईडी ऑफिस के अंदर पहुंचे हैं। बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। लालू के समर्थकों में भी गुस्सा दिख रहा है। केंद्र के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। बिहार सरकार से बाहर होने के अगले ही दिन सोमवार को लालू यादव पर एक्शन हुआ है।

लालू से पूछताछ के लिए ED ने करीब 50 सवालों की लिस्ट तैयार की थी। अब तक 40 सवाल पूछे गए हैं। सूत्रों के अनुसार लालू ने पूछे गए ज्यादातर सवालों का जवाब हां या ना में दिया।

लालू से ये सवाल पूछे गए

  • नौकरी के बदले जमीन का कॉनसेप्ट क्यों आया?
  • ह्रदय नारायण चौधरी से संपर्क कैसे हुआ?
  • दानापुर में 12 से अधिक लोगों को जमीन के बदले नौकरी दी। क्या कहना है?

लालू यादव सुबह 11 बजे बेटी मीसा भारती के साथ पहुंचे थे। लालू को छोड़कर मीसा भारती ED दफ्तर के सामने दादी जी मंदिर में पूजा करने चली गईं। मीसा ने लालू के लिए ED ऑफिस में ही खाना पहुंचाया। 2 बार दवा भी पहुंचाई।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img