समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 16 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें तीन प्रत्याशी यादव परिवार से हैं। मुलायम सिंह यादव की सीट मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ेंगी। डिंपल अभी भी वहीं से सांसद हैं।
इसके अलावा बदायूं से धर्मेंद्र यादव, लखनऊ से रविदास मेहरोत्रा, फैजाबाद से अवधेश प्रसाद, अंबेडकर नगर से लाल जी वर्मा, बस्ती से राम प्रसाद चौधरी, गोरखपुर से काजल निषाद को उम्मीदवार बनाया गया है।
लिस्ट में यादव परिवार से 3 कैंडिडेट
अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से, फिरोजाबाद से प्रो. रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव, जबकि बदायूं से अखिलेश के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव उम्मीदवार होंगे। पहली लिस्ट में एक मुस्लिम, 1 क्षत्रिय, 1 SC, 2 खत्री, 2 शाक्य और OBC कैंडिडेट शामिल हैं। इसमें 2 महिला उम्मीदवार भी हैं।




