Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

चंपई सोरेन झारखंड के नए सीएम होंगे:43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इधर, ED की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।

हेमंत सोरेन अपने पुराने आवास पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि यहीं पर ED हाउस अरेस्ट करेगी।

इधर, हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे, लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही बाहर कर दिया गया। सभी विधायक राजभवन के बाहर हंगामा किया। वो मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को आज रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। बाद में विधायक दल के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

राजभवन से बाहर निकलकर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगिर आलम ने कहा कि हमने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल से मांग की है कि विधायक बाहर खड़े हैं, चाहें तो गिनती कर लें। इस पर राज्यपाल ने कहा कि पत्र पढ़ रहा हूं। बुलावा जल्द भेजूंगा।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img