Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

बांदा में मुख्तार का पोस्टमॉर्टम 2.30 घंटे चला, अंसारी की मौत की न्यायिक जांच होगी

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से गुरुवार (28 मार्च) रात को मौत हो गई। उसे उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था। 9 डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

शुक्रवार को 3 डॉक्टरों के पैनल सहित 5 लोगों की टीम ने मुख्तार का पोस्टमॉर्टम किया। सुबह 11 बजे शुरू हुआ पोस्टमॉर्टम दोपहर 1.30 बजे तक चला। मुख्तार का शव परिजन को सौंपा जाएगा। जिसके बाद सड़क के रास्ते मुख्तार को पुश्तैनी घर गाजीपुर लाया जाएगा। यहां काली बाग कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

इसी बीच मुख्तार के बेटे उमर ने बांदा DM को पत्र लिखा। मांग की है कि पिता मुख्तार का दिल्ली AIIMS में पोस्टमार्टम कराया जाए। हमारे परिवार को बांदा की चिकित्सा व्यवस्था पर भरोसा नहीं है। उधर, बांदा डीएम की संस्तुति पर मुख्तार की मौत मामले की न्यायिक जांच के आदेश CJM ने जारी किए हैं।

इधर, पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मऊ और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img