Monday, September 28, 2026
25.7 C
Bhopal

MP की तीन वंदे भारत ट्रेनों की परफॉर्मेस रिपोर्ट

निजामुद्दीन से चलकर भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन (आरकेएमपी) आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पंक्चुअलिटी के पैरामीटर पर फेल है। रीवा से चलकर आरकेएमपी आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ऑक्यूपेंसी के पैरामीटर्स पर खरी नहीं उतरी। यह खुलासा आरकेएमपी, निजामुद्दीन, इंदौर, रीवा और नागपुर के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की स्टेटस पड़ताल में हुआ है।

रेलवे निजामुद्दीन और रीवा से आरकेएमपी के लिए चलने वाली दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस की पंक्चुअलिटी और ऑक्यूपेंसी में पिछड़ने की वजह बीते महीने तक दिल्ली और रीवा में पड़े कोहरे को मान रहा है। रेलवे की रिपोर्ट के मुताबिक निजामुद्दीन-आरकेएमपी वंदे भारत की बात की जाए तो इसकी ऑक्यूपेंसी प्रदेश भर में चल रही सभी वंदे भारत में सबसे अधिक करीब 112 प्रतिशत रही। वहीं, पिछले 2 महीने में पंक्चुअलिटी के मामले में यह ट्रेन फेल रही।

पिछले दो महीने में 54% समय पर नहीं पहुंचीं

रेलवे से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक गाड़ी संख्या 20172 निजामुद्दीन-रानी कमलापति पिछले 2 महीने यानी जनवरी और फरवरी में पंक्चुअलिटी के मामले में 46% रही। यानी ट्रेन 54% समय पर नहीं पहुंचीं। पिछले 5 महीने की एवरेज पंक्चुअलिटी की बात की जाए तो यह सभी वंदे भारत ट्रेनों में सबसे पीछे यानी 71% है। वहीं, गाड़ी संख्या 20172 वंदे भारत एक्सप्रेस जो कि आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन पहुंचती है, उसकी पंक्चुअलिटी 84 प्रतिशत है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img