Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

भोपाल में संदिग्ध स्थिति में मिला नर्स का शव

भोपाल के लालघाटी स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में एक महिला नर्स का शव मिला है। यह फ्लैट महिला के परिचित का है। 3 महीने से वह पति से अलग अपने 12 साल के बच्चे के साथ रह रही थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

टीआई बृजेंद्र मर्सकोले के मुताबिक माया टीएम (37) पत्नी सुंदरम व्यंकाटेश्वर गायत्री बिहार कॉलोनी बागसेवनिया में किराए से रहती थी। वह सेज अपोलो अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। इससे पूर्व वह लाल घाटी के तृप्ती अस्पताल में नौकरी करती थी। यहीं काम करने वाले दीपक कटियार से उसकी दोस्ती हो गई थी।

इसकी जानकारी लगने के बाद तीन महीने पहले माया का पति केरल लौट गया था। इसके बाद महिला अपने 12 साल के बेटे नादान के साथ बाग सेवनिया में किराए से रहने लगी थी। इससे पूर्व वह दीपक के साथ भी रही है।

बेड पर मिला शव

मृतका दीपक के घर कब और कैसे पहुंची इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को दीपक ने ही प्रेमिका की मौत की सूचना दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मर्चुरी में रखवा दिया था।

शुक्रवार को पीएम के बाद बॉडी परिजनों को सौंपी गई है। टीआई का कहना है कि फिलहाल हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img