Monday, September 28, 2026
20.7 C
Bhopal

भोपाल में कचरा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

भोपाल में कचरा जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। शुक्रवार को शहर के इलाकों में सप्लाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने नाराजगी जाहिर की। उन्हें जहां-जहां गंदगी दिखाई दी, उसे वीडियो कॉल करके जिम्मेदारों को दिखाया।

कमिश्नर नारायण ने बाग मुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र में सफाई मित्र से बातचीत भी की और बेहतर साफ-सफाई कार्य करने के लिए समझाइश भी। जोन नंबर-13 एवं 14 के हबीबगंज अंडरब्रिज, रेलवे ओवर ब्रिज, होशंगाबाद रोड, बाग सेवनिया, बाग मुगालिया, लहारपुर क्षेत्र, कटारा हिल्स, बरखेड़ा पठानी, विजय मार्केट आदि क्षेत्रों में साफ-सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे थे। निगम कमिश्नर नारायण ने बाग सेवनिया लहारपुर रोड पर अनेक स्थानों पर पड़े कचरे को तत्काल उठवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाग मुगालिया एक्सटेंशन क्षेत्र में कार्य कर रहे सफाई मित्र से बातचीत की और बेहतर सफाई हेतु समझाइश दी।

सफाई मित्र से चर्चा करते निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण।

सफाई मित्र से चर्चा करते निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण।

सड़क किनारे से कचरा भी उठवाया
निगम कमिश्नर नारायण ने बरखेड़ा पठानी लहारपुर मार्ग आदि में सड़क के किनारे एवं सड़कों के दोनों ओर पड़े कचरे को तत्काल उठवाकर बेहतर सफाई कराने एवं जोन- 13, 14 एवं 19 के सफाई अमले को आपस में समन्वय कर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पॉट फाइन करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कचरे में आग न लगाए और यदि कोई इस तरह का कृत्य करता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें, क्योंकि कचरा जलाने से प्रदूषण भी फैलता है और किसी भी घटना की आशंका रहती है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img