भोपाल शहर में सम्पत्ति संबंधी आपराधो तथा अवैध शराब बेचने वालो पर नियंत्रण रखने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित कर शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री रियाज इकबाल द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त हनुमानगंज श्री राकेश सिंह बघेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए अवैध शराब रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 58.5 लीटर शराब व एक चोरी की एक्टिवा कुल 83,000/- रूपये का मशरूका बरामद करने में सफलता अर्जित की हैं।
घटना का संक्षिप्त विवरण एवं पुलिस कार्यवाही :- दिनाँक 07.04.24 को दौराने इलाका भ्रमण मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि समानान्तर रोड पर एक लडका जिसने आसमानी रग की टी-शर्ट तथा नीले रग की जीन्स पेण्ट पहिना है तथा कत्थई रग की बिना नम्बर प्लेट की एक्टिवा पर अवैध शराब लिए बेचने के लिए खडा है सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर पुलिस टीम गठित कर समानान्तर रोड रवाना किया। जहाँ मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक लडका कत्थई रंग की बिना नम्बर प्लेट की एक्टिवा पर दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे हमराह स्टाफ घेराबंदी कर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रिजवान पिता इमरान खान उर्फ चैनू उम्र 25 साल निवासी मन. 123 गली न. 03 सुलभ काम्पलेक्स के पास इन्द्रा नगर थाना टीलजामानपुरा भोपाल का होना बताया जिसके कब्जे से 58.5 लीटर देशी मदिरा प्लेन के 325 शीलबंद क्वार्टर रखे मिले प्रत्येक क्वार्टर 180 एमएल कुल कीमती करीबन 23,000 रुपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 155/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी पूछताछ करने पर थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मारवाडी रोड कोतवाली से उक्त कत्थई रंग की एक्टिवा चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी रिजवान के कब्जे से अवैद्य देशी मदिरा कुल 58.5 लीटर व एक कत्थई रंग एक्टिवा बिना नंबर की कुल कीमती करीबन 82,000 रुपये का मशरूका बरामद किया गया ।
गिरफ्तार आरोपी का विवरणः – रिजवान पिता इमरान खान उर्फ चैनू उम्र 25 साल निवासी मन. 123 गली न. 03 सुलभ काम्पलेक्स के पास इन्द्रा नगर थाना टीलजामानपुरा भोपाल
आरोपी का आपराधिक रिकार्डः–
क्र अप क्र धारा थाना
1 199/15 457,380 भादवि टीलाजमालपुरा
3 170/16 25 आर्म्स एक्ट कोहेफिजा
3 74/16 294,323,327,506 भादवि तलैया
4 77/16 25 आर्म्स एक्ट तलैया
5 116/16 25 आर्म्स एक्ट मंगलवारा
6 430/16 25 आर्म्स एक्ट शाहजहाँनाबाद
7 24/18 25 आर्म्स एक्ट हनुमानगंज
8 147/18 25 आर्म्स एक्ट मंगलवारा
9 321/18 25 आर्म्स एक्ट बागसेवनिया
10 567/19 25 आर्म्स एक्ट कोहेफिजा
11 184/19 379 भादवि टीलाजमालपुरा
12 46/19 379 भादवि गौतम नगर
13 96/20 354,354ए,294,323,324,506,34,188 भादवि टीलजमालपुरा
14 101/20 25 आर्म्स एक्ट टीलजमालपुरा
15 422/20 25 आर्म्स एक्ट टीलजमालपुरा
16 85/23 386,327,323,506 भादवि टीलजमालपुरा
17 87/23 25 आर्म्स एक्ट टीलजमालपुरा भूमिका – वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उनि अमित भदौरिया .प्रआर 314 प्रवीण ठाकुर,आरक्षक 2077 आकाश श्रीवास्तव ,आरक्षक 3485 जितेंद्र, आरक्षक 3476 गौतम सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही है ।




