Tuesday, June 23, 2026
27.8 C
Bhopal

जबलपुर में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो:खुली जीप में करीब एक किलोमीटर चले

जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए बने दो मंच टूट गए। इस घटना में मंच के ऊपर खड़े कुछ लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गए। पार्टी के स्टार प्रचारक और पीए मोदी ने रविवार 7 अप्रैल को जबलपुर में एक किलोमीटर से भी लंबा रोड शो किया। पीएम मोदी के साथ सीएम डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी खुली जीप में सवार थे। उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोग पीएम मोदी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत कर रहे थे तो पीएम मोदी भी जनता का अभिवादन कर रहे थे। खास बात ये है कि रोड शो के पूरे रूट में पीएम मोदी के हाथ में बीजेपी का चुनाव चिह्न कमल का फूल था।

रोड शो शाम करीब 6.30 बजे कटंगा चौराहे से शुरू हुआ, जो छोटी लाइन फाटक पर जाकर खत्म हुआ। रोड शो के रूट में पीएम मोदी के स्वागत के लिए कई मंच बनाए गए थे। कई जगह लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

रोड शो को लेकर लोगों में दिखा उत्साह
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। बीजेपी का दावा है कि 50 हजार से ज्यादा लोग रोड शो में जुटे। रोड के दोनों ओर खड़े लोग पीएम मोदी को देखकर उत्साहित दिखे। साथ ही मोदी-मोदी के नारे भी लगा रहे थे। कई लोग अपने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीरें लेकर पहुंचे थे। रोड शो के रूट में पीएम मोदी के बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए थे।

साधु-संतों ने किया पीएम मोदी का स्वागत
जबलपुर में रोड शो के रूट में साधु-संतों के लिए भी एक मंच बनाया गया था। पीएम मोदी जब यहां पहुंचे तो साधु-संतों ने मंत्रोच्चार के बीच उन पर फूल बरसाकर स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया।

स्वागत मंच टूटे, कुछ लोग घायल
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान शहर के गोरखपुर क्षेत्र में दो स्वागत मंच टूट गए। इसके चलते मंच पर खड़े लोग नीचे गिर पड़े। बताया जा रहा है कि इस घटना में कुछ लोग और पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img