Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में मॉनिंग वॉक के दौरान मधुमक्खियों का हमला

भोपाल के लिंक रोड नंबर-3 स्थित एकांत पार्क में सोमवार को मॉनिंग वॉक करने गए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे कई लोग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

एकांत पार्क शहर के पॉश इलाके चार इमली के पास है। जहां सुबह और शाम सैकड़ों लोग वॉक करने के लिए पहुंचते हैं। सोमवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। तभी यहां पर मधुमक्खी उड़ने लगी। जिनकी चपेट में कई लोग आ गए। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से जख्मी नहीं हुआ। अचानक मधुमक्खी कैसे उड़ी? यह पता नहीं चल सका है। वहीं, जख्मी लोग भी अपने-अपने इंतजाम से इलाज कराने हॉस्पिटल पहुंच गए। DFO आलोक पाठक ने बताया, मधुमक्खी उड़ने की जानकारी मिली है। पार्क में जितने भी छत्ते हैं, उन्हें हटवाया जाएगा।

भगदड़ मच गई

मधुमक्खी के हमले के दौरान लोगों में भगदड़ मच गईं। वे मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ लगाने लगे। इस पार्क में चार इमली इलाके के कई ज्यादा लोग मॉर्निंग और इवनिंग पार्क के लिए आते हैं। चार इमली में कई मंत्री, विधायक, सीनियर आईएएस और आईपीएस के बंगले हैं। चूना भट्‌टी, शाहपुरा, बिट्‌ठन मार्केट, तुलसी नगर इलाके से भी लोग एकांत पार्क में घूमने पहुंचते हैं।

84 एकड़ में फैला है पार्क
एकांत पार्क को सीपीए (राजधानी परियोजना प्रशासन) ने लगभग तीन दशक पहले विकसित किया था। अब इसकी देखरेख वन विभाग कर रहा है। लगभग 84 एकड़ जमीन में फैला यह पार्क सुबह की सैर करने वालों के लिए बहुत मुफीद है। हरे-भरे विशाल वृक्षों के बीच नैसर्गिक पॉथ-वे बनाए गए हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img