Monday, June 22, 2026
30.9 C
Bhopal

भोपाल में केंद्रीय मंत्री रूपाला का पुतला फूंका

केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला के विवादित बयान को लेकर गुरुवार को क्षत्रिय समाज ने भोपाल में प्रदर्शन किया। वे काले कपड़े पहनकर जुटे थे। नारेबाजी करते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक दिया। समाजजनों ने भाजपा से मांग की है कि राजकोट (गुजरात) से रूपाला का टिकट वापस ले और प्रत्याशी बदलें।

क्षत्रिय समाज के आह्वान पर करणी सेना परिवार समेत अन्य सामाजिक संगठनों ने यह प्रदर्शन किया। करणी सेना परिवार के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि भोपाल में केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार को संदेश दिया कि रूपाला ने क्षत्रिय समाज का अपमान किया है। ऐसे व्यक्ति का लोकसभा टिकट काटा जाना चाहिए।

पुतला दहन करने के बाद एमपी नगर चौराहे पर मौजूद क्षत्रिय समाज के लोग।

पुतला दहन करने के बाद एमपी नगर चौराहे पर मौजूद क्षत्रिय समाज के लोग।

टिकट नहीं कटा तो प्रदर्शन करेंगे
अध्यक्ष सिंह ने बताया, क्षत्रिय समाज बीजेपी का स्थायी वोटर रहा है। यदि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व केंद्रीय मंत्री का टिकट नहीं काटता हैं तो पूरे देश में क्षत्रिय समाज प्रदर्शन करेगा। इस दौरान वोट नहीं देने की बात भी कही जाएगी।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद समाजजन।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद समाजजन।

महिलाएं भी हुईं शामिल
प्रदर्शन में क्षत्रिय समाज की महिलाएं भी शामिल हुईं। कृष्णा बुंदेला, सोनू राजपूत समेत कई समाजजन मौजूद थे।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img