Monday, September 21, 2026
24.1 C
Bhopal

जबलपुर-ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश का अलर्ट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से मध्य प्रदेश में एक बार फिर से आंधी-बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे यानी, रविवार को जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 30 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। अभी पूर्वी हिस्सा तप रहा है। शनिवार को यहां टेम्प्रेचर 40 डिग्री से ज्यादा रहा।

शनिवार को खंडवा और खरगोन में भी पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। वहीं, भोपाल समेत कई जिलों में बादल रहे। पचमढ़ी में पारा सबसे कम 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा टेम्प्रेचर खंडवा में 42.1 डिग्री रहा।

इसलिए बदला मौसम
प्रदेश में पिछले 2 दिन से बारिश-आंधी का दौर जारी है। ऐसा ही मौसम अगले 2 दिन और बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बूंदाबांदी और आंधी का दौर है।

कब-कहां बारिश के आसार

  • 21 अप्रैल: जबलपुर, ग्वालियर, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, दतिया और सतना जिलों में।
  • 22 अप्रैल: जबलपुर, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल और मैहर जिलों में।

भोपाल में 22-23 अप्रैल को बारिश का अनुमान
राजधानी भोपाल में 22 और 23 अप्रैल को बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शहर के बैरसिया, कोलार इलाके में हल्की बारिश और आंधी चलने का अनुमान जताया है। 21 से 24 अप्रैल के फोरकास्ट में यह अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इससे पहले शहर में गर्मी का असर है। शनिवार को दिनभर सूरज की तेज तपन ने लोगों को बेहाल कर दिया।

अप्रैल में 11 दिन तक लगातार बारिश का रिकॉर्ड
अप्रैल में बारिश के कई रिकॉर्ड टूटे। भोपाल में करीब पौने 2 इंच बारिश हो गई। वहीं, अप्रैल में लगातार 11 दिन तक बारिश होने का रिकॉर्ड भी बना है। 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। अब फिर से प्रदेश भीग रहा है।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

मून लाइट टाईम्स के 20 वर्ष पूर्ण: संत हिरदाराम साहिब के जीवन पर आधारित विशेषांक का विमोचन

संत हिरदाराम नगर, भोपाल: संत शिरोमणि बाबा हिरदाराम साहिब के...

Topics

भोपाल देहात पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’: 87 गुम मोबाइल बरामद, चेहरों पर लौटी मुस्कान

​भोपाल देहात: आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में...

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...

हाटपिपलिया में 97 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यों का भूमिपूजन, 25 गांवों के लिए सुगम होगा सफर

​हाटपिपलिया / देवास: मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img