Monday, September 21, 2026
27.1 C
Bhopal

सिंधिया ने की भगवान महावीर की आरती, विदिशा में शिवराज की पत्नी साधना पंडाल में बैठीं

भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव रविवार को पूरे प्रदेश के जिनालयों में मनाया जा रहा है। भगवान चांदी के रथ में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव जैन समाज के जुलूस में शामिल हुए। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोभायात्रा में भगवान महावीर की आरती की।

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ विदिशा में जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां साधना महिलाओं के साथ पंडाल में जमीन पर बैठी नजर आईं। इंदौर में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर मंगल जुलूस को रवाना किया।

रतलाम में श्रीजी को बैलगाड़ी पर बैठाया गया। उज्जैन में महिलाएं थीम पर शोभायात्रा में शामिल हुईं। कुछ महिलाएं हाथों में डांडिया तो कुछ रंग-बिरंगी छतरियां लिए थीं।

इंदौर में राजबाड़ा से निकला मंगल जुलूस

इंदौर में राजबाड़ा से मंगल जुलूस निकाला गया। जिसे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंगल जुलूस में भगवान महावीर चांदी के रथ पर सवार थे। रथ को जैन युवा संघ के 100 सदस्य इंद्र के वेश में नंगे पैर खींच रहे थे। 64 दिव्य कुमारियां चारित्रिक वेशभूषा में रहीं। 70 से अधिक भजन मंडलियां भी थीं। झांकियों में अहिंसा और शाकाहार के संदेश दिए गए। महिलाएं केसरिया जबकि पुरुष सफेद वस्त्र में जुलूस में शामिल हुए।

Hot this week

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...

हाटपिपलिया में 97 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यों का भूमिपूजन, 25 गांवों के लिए सुगम होगा सफर

​हाटपिपलिया / देवास: मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश...

Topics

चलती बाइक पर दोस्त की कनपटी से सटाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, विदिशा से खरीदा था कट्टा

​भोपाल: राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी...

हाटपिपलिया में 97 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यों का भूमिपूजन, 25 गांवों के लिए सुगम होगा सफर

​हाटपिपलिया / देवास: मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश...

बीई छात्र के साथ 1.30 लाख की साइबर ठगी, बैंक प्रतिनिधि बनकर ठगों ने उड़ाई रकम

इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का...

भोपाल में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 30 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

​भोपाल शहर के न्यू चौकसे नगर (नवीबाग) इलाके में सेंट्रल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img