Monday, September 21, 2026
30.1 C
Bhopal

रियल एस्टेट कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर मांग रही थी 20 लाख, ढाई लाख रुपए लेते महिला गिरफ्तार

जबलपुर

शहर के गोपालबाग स्थित एक होटल में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने रियल एस्टेट कारोबारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की डिमांड की थी। 7 लाख रुपए में सौदा तय होने के बाद, रविवार को पहली किस्त के ढाई लाख रुपए लेते हुए पुलिस ने सिविल ड्रेस में दबिश देकर महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डांस प्रोग्राम में हुई थी पहचान

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी पूजा रैदास (28) उमरिया जिले की रहने वाली है। उसकी पहचान अक्टूबर 2025 में ग्वारीघाट निवासी रियल एस्टेट कारोबारी सार्थक सिंह (34) से सोशल मीडिया और एक डांस प्रोग्राम के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और नजदीकी बढ़ी। कारोबारी का आरोप है कि महिला उससे आर्थिक मदद लेने के बाद अब पत्नी को तलाक देकर खुद से शादी करने का दबाव बना रही थी।

पुलिस ने होटल में बिछाया जाल

तंग आकर कारोबारी ने 18 सितंबर को कोतवाली थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की योजना के मुताबिक, कारोबारी ने महिला को पहली किस्त के 2.50 लाख रुपए देने के लिए कदम ट्री होटल बुलाया। जैसे ही पूजा रुपए लेकर बैग में रखकर बाहर निकलने लगी, पहले से तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके बैग से पूरी रकम बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

बीई छात्र के साथ 1.30 लाख की साइबर ठगी, बैंक प्रतिनिधि बनकर ठगों ने उड़ाई रकम

इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का...

भोपाल में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 30 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

​भोपाल शहर के न्यू चौकसे नगर (नवीबाग) इलाके में सेंट्रल...

कोलार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काम्बिंग गश्त में 18 वारंटी गिरफ्तार; शातिर सुनील टिवडेवाल भी दबोचा

​भोपाल जोन-4 के डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला के निर्देशन और थाना...

Topics

बीई छात्र के साथ 1.30 लाख की साइबर ठगी, बैंक प्रतिनिधि बनकर ठगों ने उड़ाई रकम

इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का...

भोपाल में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 30 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

​भोपाल शहर के न्यू चौकसे नगर (नवीबाग) इलाके में सेंट्रल...

टीटी नगर पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार की एमडी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने मारी गोली, पेंटर की हत्या

​निशातपुरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img