Monday, September 21, 2026
30.1 C
Bhopal

बीई छात्र के साथ 1.30 लाख की साइबर ठगी, बैंक प्रतिनिधि बनकर ठगों ने उड़ाई रकम

इंदौर

शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। बैंक प्रतिनिधि बनकर आए एक फोन कॉल के जरिए जालसाजों ने बीई (इंजीनियरिंग) के एक छात्र को अपना शिकार बनाया और उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 30 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

फेक वेबसाइट और ओटीपी का खेल

गीता भवन इलाके में किराए पर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र सौम्य बोरदिया को 5 सितंबर को एक कॉल आया था। फोन करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की ‘प्रोटेक्शन फीस’ डीएक्टिवेट करने का झांसा दिया। ठग ने पीड़ित को सटीक जानकारी (जैसे कार्ड की लिमिट और डेट) बताकर एक फर्जी वेबसाइट (xonline.help) पर लॉगिन करवाया। जैसे ही छात्र ने वेबसाइट पर ओटीपी (OTP) दर्ज किया, स्क्रीन पर ‘सेशन एक्सपायर’ का मैसेज आ गया और वह लॉगआउट हो गए।

अमेजन मर्चेंट पर ट्रांसफर हुए रुपये

ठगों ने हिदायत दी थी कि प्रक्रिया के बाद 24 घंटे तक कार्ड का इस्तेमाल न करें। जब छात्र ने अगले दिन अपना बैंक बैलेंस चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। उसके कार्ड से 1.30 लाख रुपये अमेजन मर्चेंट के जरिए ट्रांसफर हो चुके थे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पलासिया पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 30 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

​भोपाल शहर के न्यू चौकसे नगर (नवीबाग) इलाके में सेंट्रल...

कोलार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, काम्बिंग गश्त में 18 वारंटी गिरफ्तार; शातिर सुनील टिवडेवाल भी दबोचा

​भोपाल जोन-4 के डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला के निर्देशन और थाना...

Topics

भोपाल में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 30 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

​भोपाल शहर के न्यू चौकसे नगर (नवीबाग) इलाके में सेंट्रल...

टीटी नगर पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार की एमडी के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: चलती बाइक पर दोस्त ने मारी गोली, पेंटर की हत्या

​निशातपुरा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना,...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img