Friday, June 12, 2026
41.5 C
Bhopal

भोपाल लोकसभा सीट पर आज नाम वापसी, अभी 22 उम्मीदवार मैदान में डटे

भोपाल लोकसभा सीट पर भरे गए नॉमिनेशन की जांच के बाद आज नाम वापसी हो रही है। दोपहर 3 बजे तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकेंगे। कांग्रेस की जयश्री हरिकरण ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने डमी के रूप में कांग्रेस से 3 नामांकन भरे थे, जो निरस्त हो गए। लेकिन, चौथा नामांकन निर्दलीय के रूप में भरा था।

दरअसल, खजुराहो सीट पर सपा कैंडिडेट का नामांकन निरस्त होने का मामला सामने आया था। इसलिए जयश्री ने कांग्रेस का डमी के रूप में नामांकन भरा था। चूंकि, कांग्रेस ने अधिकृत उम्मीदवार अरुण श्रीवास्तव को बनाया है। इसलिए बी फॉर्म भी उन्हें ही दिया है। जिससे जयश्री के कांग्रेस के नाम से भरे गए 3 नामांकन शनिवार को निरस्त कर दिए गए।

चूंकि, चौथा नामांकन निर्दलीय के रूप में भरा था। इसलिए वह सही पाया गया था। ऐसे में अब जयश्री मे यह नामांकन वापस ले लिया।

भोपाल में अब तक 2 फार्म वापस
भोपाल में अब तक 2 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन फार्म वापस ले लिए हैं। इसमें कांग्रेस की जयश्री हरीकरण और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं। आज जयश्री ने कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया। दूसरे उम्मीदवार वीरेंद्र कुमार ने जनता कांग्रेस पार्टी से नामांकन भरा था। उन्होंने ने भी नामांकन वापस ले लिया। अब 23 उम्मीदवार बचे हैं। बता दें, 2019 के लोकसभा चुनाव में जांच और नाम वापसी के बाद कुल 30 उम्मीदवार मैदान में थे।

भोपाल में एके जीलानी ने भी नामांकन भरा था, जो जांच में निरस्त हो गया। इसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग में आवेदन देकर विचार करने का अनुरोध किया।

भोपाल में एके जीलानी ने भी नामांकन भरा था, जो जांच में निरस्त हो गया। इसके बाद उन्होंने चुनाव आयोग में आवेदन देकर विचार करने का अनुरोध किया।

16 से ज्यादा उम्मीदवार होने पर 2 बीयू लगेगी
पिछले लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार अधिक होने से 2 बीयू यानी बैलेट यूनिट लगी थी। इस बार भी यदि जांच और वापसी में 16 से अधिक नामांकन होते हैं तो भी दो बीयू लगाई जाएगी।

Hot this week

भोपाल: संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार, ATS कर रही पूछताछ

भोपाल: भोपाल के काजी कैंप इलाके से एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड...

भोपाल: बंजारा बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

​भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र की बंजारा बस्ती में गुरुवार...

सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग

​भोपाल। शहर के अरेरा कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर...

भोपाल: ‘भीख मांगकर’ जताया विरोध, टैक्सी ड्राइवरों ने कंपनियों के खिलाफ खोला मोर्चा

​भोपाल: राजधानी की सड़कों पर शुक्रवार को टैक्सी ड्राइवरों...

कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, एक्टिवा सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े छीना बैग

​इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के निहालपुरा में गुरुवार रात...

Topics

भोपाल: संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार, ATS कर रही पूछताछ

भोपाल: भोपाल के काजी कैंप इलाके से एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड...

भोपाल: बंजारा बस्ती में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

​भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र की बंजारा बस्ती में गुरुवार...

सरस्वती विद्या मंदिर में संपन्न हुआ पाँच दिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग

​भोपाल। शहर के अरेरा कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर...

कलेक्शन एजेंट से 30 लाख की लूट, एक्टिवा सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े छीना बैग

​इंदौर। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के निहालपुरा में गुरुवार रात...

नामांतरण के बदले रिश्वत लेते तहसील का रीडर रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। कलेक्ट्रेट स्थित तहसील ग्वालियर के गोशपुरा वृत कार्यालय...

तीनों सीटों पर जीत प्रदेश की जनता का विश्वास: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img