Tuesday, September 22, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में दंपती को डंपर ने टक्कर मारी, पति की मौत

राजधानी के आरिफ नगर ब्रिज पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी और बेटा घायल हो गए। हादसे के समय दंपती दावत खाकर अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

निशातपुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फैजान खान (24) पुत्र नवाब मंसूरी बोगदा पुल के पास रहता था। वह डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। रविवार को उसके ससुराल में दावत थी। पत्नी समन और ढाई साल के बेटे के साथ बाइक से करोंद स्थित ससुराल दावत में पहुंचा था। देर रात करीब 12:15 बजे दंपती घर लौट रहे थे। तभी आरिफ नगर में उनकी बाइक को पीछे से डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पत्नी और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

आरोपी चालक फरार, एक घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा

पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया। डंपर के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के बाद में गुस्साए लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी। इससे करीब एक घंटे तक मुख्य सड़क पर जाम के हालात बने रहे।

Hot this week

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...

Topics

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...

भोपाल में पति ने की पत्नी के साथ घूम रहे युवक की स्कूटी में तोड़फोड़

​भोपाल: राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित मिनाल गेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img