Tuesday, September 22, 2026
26.2 C
Bhopal

भोपाल में पति ने की पत्नी के साथ घूम रहे युवक की स्कूटी में तोड़फोड़

भोपाल:

राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित मिनाल गेट के पास 19 सितंबर की रात एक विवाद का वीडियो सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ घूमते देख लिया था, जिसके बाद वहां हंगामा हो गया।

स्कूटी छोड़कर भागा युवक

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच की है। पति ने जब अपनी पत्नी और युवक को साथ देखा, तो उन्हें रोकने की कोशिश की। स्थिति भांपकर युवक मौके से भाग निकला। इसके बाद आरोप है कि पति और उसके साथियों ने मौके पर छूटी युवक की स्कूटी में जमकर तोड़फोड़ की।

पुलिस कर रही वीडियो के आधार पर जांच

घटना का वीडियो मंगलवार को वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। अशोका गार्डन थाना पुलिस वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img