Tuesday, September 22, 2026
26.2 C
Bhopal

विदिशा मंडी में फिर टूटे 6 दुकानों के ताले: सुरक्षा पर उठे सवाल, व्यापारियों में आक्रोश

विदिशा:

शहर की मिर्जापुर कृषि उपज मंडी में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सोमवार रात चोरों ने मंडी परिसर में स्थित करीब छह दुकानों के ताले तोड़ दिए। गनीमत रही कि इस बार चोर किसी भी दुकान से नगदी या माल ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन इस घटना ने मंडी की लचर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।

रात में नहीं होते सुरक्षा गार्ड

दुकानदार जिनेंद्र कुमार जैन और अमन सिंह कुशवाहा ने बताया कि सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो ताले टूटे मिले। हालांकि कुछ दुकानों के सेंटर लॉक मजबूत होने के कारण चोर शटर नहीं उठा सके। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी बोर्ड किराया और बिल वसूलता है, लेकिन रात के समय सुरक्षा के लिए एक भी गार्ड तैनात नहीं किया जाता है।

हर 5-6 महीने में होती हैं घटनाएं

व्यापारियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार दुकानों के ताले टूट चुके हैं और लाखों रुपए का सामान व नकदी चोरी हो चुकी है। पिछली बार चोर पीछे की दीवार तोड़कर दुकानों में घुसे थे और हजारों रुपए ले उड़े थे। पुलिस हर बार आश्वासन देती है, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगता। बार-बार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भारी गुस्सा है। उन्होंने मंडी प्रशासन से तत्काल नियमित सुरक्षा गार्ड तैनात करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Hot this week

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...

आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने बढ़ाया पारा: स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव

भोपाल: एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के आंदोलन के बाद अब आयुष...

Topics

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...

भोपाल में पति ने की पत्नी के साथ घूम रहे युवक की स्कूटी में तोड़फोड़

​भोपाल: राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित मिनाल गेट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img