इंदौर:
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.19 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स जब्त की गई है।
गुप्त सूचना के आधार पर DRI ने 21 सितंबर 2026 को तीन इमली चौराहे के पास (विजय उद्योग नगर) एक बस ट्रैवल एजेंसी पर यह कार्रवाई की। आरोपी महिला इंदौर से बस द्वारा पुणे जाने की तैयारी में थी।
क्या-क्या हुआ बरामद?
- एम्फेटामाइन पाउडर: 1,120 ग्राम
- एम्फेटामाइन/MDMA गोलियां: 296 ग्राम
- हाइड्रोपोनिक गांजा: 10 ग्राम
- कुल अनुमानित कीमत: 1.19 करोड़ रुपए
जांच में फील्ड ड्रग डिटेक्शन किट के जरिए मादक पदार्थों की पुष्टि की गई। DRI ने आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एजेंसी अब इस अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क और उसके अन्य संपर्कों का पता लगाने में जुटी है।



