Wednesday, September 23, 2026
30.7 C
Bhopal

जहांगीराबाद थाने पर वकीलों का हंगामा, साथी अधिवक्ता से मारपीट का आरोप

भोपाल:

राजधानी के जहांगीराबाद थाने में मंगलवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। पुलिस द्वारा एक अधिवक्ता के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और मारपीट किए जाने के विरोध में करीब 50 वकील थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी वकीलों ने थाना प्रभारी राजन अहिरवार और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

​पीड़ित अधिवक्ता राकेश रावल ने बताया कि मंगलवार शाम करीब आठ बजे जब वे खटलापुरा मंदिर की तरफ से आ रहे थे, तब पुलिसकर्मियों ने उनका वाहन रोककर उन्हें थाने चलने को कहा। वाहन में पेट्रोल न होने की बात कहने पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उन्हें कीचड़ में पटककर डंडों से पीटा। वकीलों ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें अधिवक्ता के पैरों पर चोट के निशान और उनके कपड़े कीचड़ से सने हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।

​इस बीच, एडिशनल सीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा है कि मामले के बारे में पूरी जानकारी हासिल की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कदम उठाए जाएंगे। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Hot this week

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...

इंदौर में DRI की बड़ी कार्रवाई: नाइजीरियाई महिला से 1.19 करोड़ की ड्रग्स बरामद

​इंदौर: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों...

Topics

सनकी ने कुत्ते को कुल्हाड़ी से काटकर मारा, बीच-बचाव करने आईं महिलाएं बाल-बाल बचीं

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र की पीएचई कॉलोनी में सोमवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img