Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

एमपी में 8 दिन चलेगी हीट वेव

मध्यप्रदेश में मई के महीने में 5 से 8 दिन हीट वेव, यानी गर्म हवाएं चलेंगी। प्रदेश के पूर्वी हिस्से के अलावा ग्वालियर-चंबल में असर ज्यादा रहेगा। वहीं, 10 से 17 मई के बीच और महीने के आखिरी दिनों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। IMD (भारत मौसम विज्ञान विभाग) ने यह अनुमान जताया है। मई में प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश भी हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से ऐसा होगा।

इससे पहले मई के पहले ही दिन प्रदेश के 9 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 40 डिग्री के पार रहा। सबसे गर्म खरगोन रहा। यहां पारा 42.4 डिग्री तक पहुंच गया। IMD, भोपाल ने 3 और 4 मई को गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया है।

दो दिन यहां चलेगी हीट वेव

4 और 5 मई को ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, खरगोन और खंडवा में हीट वेव चल सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है।

मई के पहले दिन गर्मी का असर

  • मई का पहला दिन बुधवार भी गर्म रहा। खरगोन में पारा सबसे ज्यादा 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खंडवा में भी पारा 42.1 डिग्री रहा।
  • मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मलाजखंड में 40.2 डिग्री, सतना में 40.5 डिग्री, रीवा में 40.6 डिग्री, खजुराहो में 40.8 डिग्री, मंडला में 40.8 डिग्री, सीधी-दमोह में 41 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री, खरगोन में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पहले सप्ताह में हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि मई के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुला असर रहेगा। 1 से 4 मई तक तेज गर्मी पड़ेगी। फिर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर एक-दो दिन बाद देखने को मिल सकता है। 10 मई तक टेंप्रेचर में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन इसके बाद भीषण गर्मी पड़ेगी।

इन जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, मैहर, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी और विदिशा जिलों में पारा 45 डिग्री या इससे ज्यादा रहने का अनुमान है। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ मालवा-निमाड़ के कुछ शहरों में भी तेज गर्मी रहेगी। छतरपुर के खजुराहो और नौगांव में पारा 48 डिग्री तक पहुंच सकता है।

भोपाल में पारा 44 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में भी पारा इतना रह सकता है। बड़े शहरों में ग्वालियर में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी। यहां पारा 47 डिग्री के बीच पहुंचने का अनुमान है।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img