Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

शाजापुर में सहकारिता विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाया

सहकारिता उपायुक्‍त को लोकायुक्त पुलिस ने 1 लाख 15 हजार रुपए की रिश्‍वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। सहकारिता उपायुक्‍त आर सी जरिया शहर के किला परिसर स्थित कार्यालय में फरियादी से 1 लाख 15 हजार रुपए की रिश्वत ले रहे थे।

पूरे प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की खरीदी सहकारी समितियों के माध्यम से हो रही है। जिले की समितियों से सहकारिता उपायुक्त एक रुपए प्रति क्विंटल के मान से रिश्वत ले रहे थे। सहकारिता उपायुक्त की रिश्वत खोरी से परेशान होकर जिले की पांच समितियों ने लोकायुक्त पुलिस उज्जैन पर इसकी शिकायत दर्ज की। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने फरियादी हरिदास वैष्णव (समिति प्रबंधक दास्ताखेड़ी) और सहकारिता उपायुक्त के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग के तर्ज पर योजना बनाई। और सहकारिता आयुक्त को 1 लाख 15 हजार रूपए की राशि देते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

पांच सहकारी समितियों ने की शिकायत

डीएसपी लोकायुक्त राजेश पाठक ने बताया की शाजापुर जिले की पांच समितियों के प्रबंधकों ने बताया सहकारिता उपायुक्त आर सी जरिया द्वारा समर्थन मूल्य पर शासकीय गेहूं की खरीदी पर प्रति एक क्विंटल पर एक रूपए की रिश्वत मांग कर रहे हैं।

शिकायत मिलने पर हरिदास वैष्णव को शिकायतकर्ता बनाकर अन्य प्रबंधकों से लिखित में सहमति ले ली गई। शिकायत पर सहकारिता उपायुक्त को उनके कार्यालय से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img