Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल निगम अमले को पीटने वालों के घर नोटिस चस्पाया

भोपाल में निगम के कर्मचारियों को पीटने वाले दोनों भाइयों के घर पर शुक्रवार सुबह नगर निगम ने नोटिस चस्पा दिया। जिसमें 3 दिन के अंदर भवन अनुमति के दस्तावेज तलब किए गए हैं। अवैध होने पर घर टूट भी सकता है। इधर, निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने इसी मुद्दे पर आज कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों की मीटिंग भी बुलाई है।

बता दें कि गुरुवार दोपहर में निगमकर्मी मो. साजिद (28) निवासी शाहजहांनाबाद, रेखा इंगले और करण इंगले से मारपीट की गई थी। वे वार्ड-15 के जेपी नगर की गली नंबर-3 में वे डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान तारिक पिता कम्मू खान और उसका छोटा भाई छोटू कचरा डालने आए। कर्मचारियों ने उनसे सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने को कहा था। इसी बात पर दोनों भाइयों ने अभद्रता करते हुए निगमकर्मियों से मारपीट की थी। साथ ही तलवार से काट देने की बात भी कही।

मारपीट के विरोध में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को गौतम नगर थाने का घेराव कर दिया था।

मारपीट के विरोध में कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को गौतम नगर थाने का घेराव कर दिया था।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया
हमले के विरोध में कर्मचारियों ने गौतम नगर थाने का घेराव भी किया था। इसके बाद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया था। कर्मचारियों की चेतावनी के बाद शाम को पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया था।

पकड़े जाने पर गाड़ियां कचरा लेने निकली
भोपाल में करीब 450 कचरा कलेक्शन गाड़ियां चलती हैं। मध्यप्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने गुरुवार शाम तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शुक्रवार से गाड़ियां नहीं चलाने की चेतावनी दी थी। हालांकि, शाम को ही पुलिस ने दोनों भाइयों को पकड़ लिया था। इसके चलते शुक्रवार सुबह गाड़ियां डोर-टू-डोर कचरा लेने के लिए पहुंच गई।

400 स्क्वेयर फीट के मकान की अनुमति मांगी
निगम ने आरोपियों के घर पर जो नोटिस चस्पाया है, उस पर 400 स्क्वेयर फीट के मकान की अनुमति की जानकारी मांगी गई है। 3 दिन में अनुमति समेत अन्य दस्तावेज देने होंगे। निर्माण अवैध पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img