Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

भोपाल में 11 बजे तक 27.46 प्रतिशत मतदान

भोपाल लोकसभा सीट के लिए तीसरे चरण में वोटिंग चल रही है। सुबह 11 बजे तक 27.46 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर होते ही नए शहर के कई मतदान केंद्रों पर सन्नाटा पसर गया है। तीखी धूप और गर्मी के चलते लोग वोट डालने नहीं आ रहे हैं। इससे पहले सुबह 10 बजे हुए पहले लकी ड्रॉ में यागोज साहू ने लकी रिंग जीती है।

ग्रामीण और शहरी इलाकों के मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू होने से पहले ही कतारें लग गईं थीं। पहली बार वोट डालने पहुंचे वोटर में उत्साह है। 9 देशों का प्रतिनिधि मंडल शहर के मतदान केंद्रों पर ये देखने के लिए पहुंचा है कि हमारे यहां मतदान कैसे होता है। शहर के कई मतदान केंद्रों पर मतदान की धीमी रफ्तार से मतदाता परेशान हुए।

भोपाल संसदीय क्षेत्र में 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 2034 पोलिंग बूथ पर मतदान होगा। मतदान के दौरान 3 बार ड्राॅ निकाले जाएंगे। 111 पिंक और 70 मॉडल बूथ बनाए गए हैं। आधे से ज्यादा मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग हो रही है। बूथ पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।

बंपर वोटिंग के लिए पहली बार पोलिंग बूथ पर ही 3 ड्राॅ खोले जांएगे। जिसमें वोटर डायमंड रिंग जैसे गिफ्ट जीत सकेंगे। वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। पिछले चुनाव लोकसभा चुनाव में 64% वोटिंग हुई थी।

​​​​​​​गोविंदपुरा विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटर

भोपाल लोकसभा में सबसे ज्यादा वोटर वाली विधानसभा गोविंदपुरा है। यहां कुल 3.98 लाख मतदाता है। हुजूर में 3.78 लाख और नरेला में 3.51 लाख वोटर है। सीहोर विधानसभा में 2.23 लाख मतदाता हैं।

सीट पर 35 साल से बीजेपी का कब्जा

भाजपा ने भोपाल लोकसभा सीट से पांच साल बाद दोबारा स्थानीय नेता आलोक शर्मा को टिकट दिया है। इससे पहले साल 2014 में भाजपा ने आलोक संजर को चुनावी मैदान में उतारा था। भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा बीते 35 सालों से लगातार चुनाव जीतती आ रही है।

भोपाल-सीहोर जिले की 8 विधानसभाएं

भोपाल लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभाएं शामिल हैं। इनमें भोपाल जिले की 7 और सीहोर जिले की 1 विधानसभा है। भोपाल जिले की बैरसिया, भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा एवं हुजूर, नरेला, सीहोर जिले की एक विधानसभा सीहोर शामिल हैं।

2019 के मुकाबले इस बार 2.26 लाख वोटर ज्यादा

लोकसभा में 8 विधानसभा सीटों के 23 लाख 28 हजार 59 मतदाता वोट डालेंगे। 2019 के मुकाबले इस चुनाव में 2.26 लाख वोटर ज्यादा है। इसमें से 11 लाख 95 हजार 428 पुरुष और 11 लाख 32 हजार 454 महिलाएं व 177 थर्ड जेंडर है। खास बात यह है कि महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच महज 63 हजार का ही अंतर है।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img