Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

एक बयान से पलट गया हनीट्रैप का पूरा केस

‘मेरी कोई खरीद-फरोख्त नहीं की गई। मुझे किसी राजनेता और बिजनेस मैन से संबंध बनाने को मजबूर नहीं किया गया। मेरा किसी ने भी शोषण नहीं किया है।’ यह बयान कोर्ट में उस युवती ने दिए हैं जिसे MP के बहुचर्चित हनी ट्रैप केस से जुड़े मानव तस्करी के प्रकरण का पीड़ित बताया जा रहा था। इस मामले की विवेचना CID भोपाल ने की थी।

केस में तीन आरोपी अभिषेक ठाकुर, आरती दयाल और श्वेता जैन सोमवार को न्यायालय से बरी कर दिए गए हैं। कोर्ट ने आदेश में लिखा कि खरीद फरोख्त के आरोपों से पीड़िता ने इनकार किया है। जिन पर शोषण का आरोप लगा, उन्हें पुलिस ने आरोपी ही नहीं बनाया। लिहाजा पीड़िता के साथ शोषण नहीं हुआ उसकी खरीद-फरोख्त नहीं हुई तो यह मानव तस्करी कैसे हो सकती है।

न्यायिक हिरासत में यह दिए थे बयान

इस मामले में गवाही के दौरान फरियादी जो कि खुद भी हनी ट्रैप केस में आरोपी है उसकी उज्जैन जेल से भोपाल में बुलाकर कोर्ट ने गवाही ली थी। तब फरियादी ने सभी आरोपियों के खिलाफ कथन दिए थे और कहा था कि इन सभी ने मिलकर उसका महत्वपूर्ण लोगों का राजनेताओं से शोषण करवाया है।

जमानत के बाद कोर्ट में पीड़िता ने यह बताया था

हनी ट्रैप केस में फरियादी की जब जमानत हो गई, जमानत के बाद उसने कोर्ट में आकर फिर बयान दिए कि उसके साथ किसी ने कोई शोषण नहीं किया है। सभी गवाहों के कथन लेख करने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश पल्लवी द्विवेदी ने सभी आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया है। आदेश में साफ लिखा है कि युवती को शोषण का शिकार बताया जा रहा है। जबकि पुलिस ने ऐसे किसी व्यक्ति को आरोपी नहीं बनाया जिसने उसका शोषण किया हो।

जानिए किन धाराओं के तहत चला था केस का ट्रायल

सीआईडी भोपाल द्वारा अपराध क्रमांक 02/2019 अंतर्गत धारा 370, 370A,120 बी भादवि का पंजीबद्ध किया गया था। जिसमें सीआईडी ने अभिषेक सिंह ठाकुर, श्वेता जैन, आरती को आरोपी बनाया था।

Hot this week

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

Topics

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img