Wednesday, September 30, 2026
29.8 C
Bhopal

चंबल में गोली चली, कांग्रेस नेता नजरबंद

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर अब तक 30.21 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट शामिल हैं। 127 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता वोट करेंगे।

भिंड में वोट डालने जा रहे एक युवक को घेरकर कुछ लोगों ने पेट में गोली मार दी। इधर, मुरैना में कांग्रेस कैंडिडेट सत्यपाल सिकरवार ने पुलिस-प्रशासन पर वोटिंग डंप कराने के आरोप लगाए। मंत्री एंदल सिंह कंषाना के मुरैना गांव गाड़ी खेड़ा में लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। राजगढ़ में शराब पीकर अभद्रता कर रहे पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया। यहां पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को नजरबंद भी किया है।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का कहना है कि चाचौड़ा में एक बूथ पर 11 वोट डले और ईवीएम 50 बता रही थी।

मुरैना, शिवपुरी, राजगढ़, बैतूल, रायसेन समेत कुछ जिलों से मतदान का बहिष्कार करने की भी सूचना है। यहां कुछ गांवों में सड़क और नहर नहीं होने की बात कहते हुए वोट डालने से मना कर दिया। अफसरों के समझाइश के बाद कुछ वोटर मान गए। भोपाल के एक दक्षिण-पश्चिम में एक बूथ पर लकी ड्रॉ निकाला जा रहा है। इसमें विजेता को डायमंड रिंग दी जा रही है।

बता दें, चुनाव आयोग ने 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 5,744 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। पोलिंग टीम में करीब 81 हजार कर्मचारी हैं।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img