Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

वर्चस्व को लेकर दो किन्नर गुटों में खूनी संघर्ष

राजधानी भोपाल में मंगलवारा और बुधवारा के किन्नर गुटों के बीच वर्चस्व को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुट कोलार के बीमाकुंज इलाके में नेग मांगने गए थे। आमना-सामना होने पर इलाके के वर्चस्व को लेकर दोनों गुट भिड़ गए। इसके बाद सोमवार दोपहर एमपी नगर इलाके में एक बार फिर दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान डंडो के साथ चाकू भी चले। विवाद में दोनों ओर से 5 किन्नर घायल हुए हैं। कोलार और एमपी नगर पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एमपी नगर पुलिस के मुताबिक छावनी मंगलवारा निवासी पल्लवी किन्नर (40) अपनी साथियों मनीषा, गुलशन व सलोनी किन्नर समेत आधा दर्जन से अधिक किन्नरों के साथ नेग मांगने सात नंबर स्टॉप की ओर दो ऑटो में सवार होकर जा रही थीं। इस बीच दोपहर करीब 12 बजे प्रगति पेट्रोल पंप के पास दूसरे गुट के किन्नर काजल ठाकुर, नानू विश्वास, रितिका व मयूरी ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और मारपीट करने लगे। आरोपी किन्नरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला किया। हमले में पल्लवी समेत मनीषा, गुलशन व सलोनी समेत आधा दर्जन किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी किन्नरों ने हमले के दौरान दोनों ऑटो में भी जमकर तोड फ़ोड़ की और घटनास्थल से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष के किन्नरों ने पुलिस को बताया कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर उनका पुराना विवाद चला आ रहा है। हमला करने वाले गुट के किन्नर चाहते हैं कि दूसरे गुट के किन्नर इस ओर नेग मांगने नहीं आए। पुलिस ने काजल ठाकुर, नानू विश्वास, रितिका व मयूरी किन्नर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

कोलार पुलिस के मुताबिक बुधवारा इलाके में रहने वाला काजल बम्बईया और काजल ठाकुर गुट के किन्नरों का समूह रविवार पांच मई की सुबह करीब साढ़े 10 बजे परफेक्ट प्लाजा के सामने बीमाकुंज इलाके में नेग मांगने पहुंचा था। कुछ देर बाद मंगलवारा इलाके में रहने वाले सुरैया नायक गुट के किन्नर सदस्य भी वहां नेग मांगने पहुंच गए।

आमना-सामना होते ही भिड़ गए दोनों गुट

आमना-सामना होने पर मंगलवारा गुट के किन्नरों का बुधवारा गुट के किन्नरों से विवाद हो गया। सुरैया नायक गुट का कहना कि यह इलाका हमारा है। इस इलाके में तुम लोग कैसे आ गए। जबकि बुधवारा गुट के किन्नरों का तर्क था कि समस्त भोपाल में दोनों ही गुट के किन्नर नेग मांगने जाते हैं।

इसमें इलाके बांटने की कोई बात नहीं है। विवाद बढ़ने पर दोनों गुट के किन्नरों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और समझाइश देकर मामला शांत कराया।

दोनों पक्ष पहुंचे थे थाने

झगड़े के बाद दोनों गुट थाने पहुंच गए थे। पुलिस ने मंगलवारा गुट की किन्नर रितिका ठाकुर गुरु सुरैया नायक (24) की शिकायत पर पल्लवी, जमीला, मोना व सिमरन किन्नर के खिलाफ और बुधवारा गुट की पल्लवी किन्नर गुरु पूजा ठाकुर (40) की रिपोर्ट पर काजल ठाकुर, काजल बम्बईया, नानू विश्वास तथा नेहा शर्मा किन्नर के विरूद्ध गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img