Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

भोपाल जिपं सदस्य ने बेटे से डलवाया वोट

भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर का नाबालिग बेटे से वोट डलवाने का VIDEO वायरल हो रहा है। मेहर ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। मामला सुर्खियों में आने के बाद वीडियो डिलीट भी कर दिया। इस मामले में कांग्रेस हमलावर हो गई है। वहीं, चुनाव आयोग के पास भी शिकायत पहुंची है।

इस मामले में मेहर ने को बताया कि बेटा जिद कर रहा था, इसलिए उसे मतदान केंद्र तक ले गया था। गलती से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। मेरा कोई गलत उद्देश्य नहीं था।

कांग्रेस बोली- आयोग को बच्चों का खिलवाड़ बना दिया

कांग्रेस नेता पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट की है, जिसमें लिखा- भाजपा ने चुनाव आयोग को बच्चों का खिलवाड़ बना दिया है। भोपाल में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर ने नाबालिग बेटे से डलवाया वोट। वोट डालते वक्त का विनय मेहर ने वीडियो भी बनाया। वीडियो फेसबुक पर विनय मेहर ने किया पोस्ट। कोई कार्रवाई होगी?

चुनाव आयोग तक शिकायत पहुंची

इस मामले में शिकायत चुनाव आयोग तक भी पहुंची है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को चुनाव आयोग तक पहुंचाया गया है। ऐसे में जिपं सदस्य के विरुद्ध चुनाव आयोग भी कार्रवाई कर सकता है। जिला प्रशासन भी मामले की जांच करवा रहा है।

बैरसिया एसडीएम ने जांच शुरू की

इस मामले में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैरसिया एसडीएम और एसडीओपी को जांच सौंपी है। कलेक्टर ने कहा कि जांच सही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, इस मामले में पीठासीन अधिकारी को भी निलंबित किया जाएगा। बैरसिया एसडीएम आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि बैरसिया विधानसभा के खितवास स्थित मतदान क्रमांक-71 में वोट डाला गया है। कलेक्टर के आदेश के बाद जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट जल्द सौंपी जाएगी।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img