आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

थाने के सामने बर्थडे सेलिब्रेशन, हनुमान चालीसा पाठ

भोपाल में कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ता का बर्थडे मनाने टीटी नगर थाने पहुंच गए। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो कार्यकर्ता वहीं बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दरअसल, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने टीटी नगर थाना पुलिस से अपने कार्यकर्ता बंटी जैन के जन्मदिन के मौके पर थाना परिसर में हनुमान चालीसा की अनुमति मांगी थी।

पुलिस ने पूर्व मंत्री को इसकी अनुमति नहीं दी। इससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने सड़क पर बैठ गए।

कांग्रेस ने इसलिए किया प्रदर्शन..

दरअसल, गुरुवार को नर्सिंग घोटाला मामले में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ कांग्रेस ने अशोका गार्डन थाने पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान थाना परिसर स्थित मंदिर में मंत्री समर्थक भाजपा कार्यकर्ता सुंदरकांड का पाठ कर रहे थे। बताया गया था कि बीजेपी के एक कार्यकर्ता के जन्मदिन के मौके पर ये आयोजन किया गया।

इसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नियमों के खिलाफ बताया था। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के जन्मदिन के मौके पर भी शहर के अलग-अलग थानों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी।

कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाने थाने पहुंचे। पुलिस ने रोका तो वहीं बैठकर हनुमान चालीसा पाठ करने लगे।

कांग्रेस नेता अपने कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाने थाने पहुंचे। पुलिस ने रोका तो वहीं बैठकर हनुमान चालीसा पाठ करने लगे।

पुलिस ने नहीं दी सुंदरकांड की अनुमति

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई को नर्सिंग घोटाले में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ भोपाल जिला कांग्रेस एफआईआर कराना चाहती थी। लेकिन, अशोका गार्डन पुलिस ने हमें थाने में नहीं जाने दिया। पूछने पर बताया कि थाना परिसर में एक कार्यकर्ता के जन्मदिन के मौके पर सुंदर कांड चल रहा है।

इस कारण टीटी नगर पुलिस से 20 जुलाई काे कांग्रेस कार्यकर्ता बंटी जैन के बर्थडे के मौके पर थाना परिसर में बने मंदिर में सुंदरकांड की अनुमति मांगी थी, जो नहीं दी गई। इस वजह से थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। हमारी मांग है कि अशोका गार्डन पुलिस थाना में सुंदर कांड की गलत परमिशन दी गई थी। इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होना चाहिए।

एडीसीपी जोन-1 रश्मि दुबे का कहना है कि थाने परिसर में निजी कार्यक्रम नहीं हो सकता है।

एडीसीपी जोन-1 रश्मि दुबे का कहना है कि थाने परिसर में निजी कार्यक्रम नहीं हो सकता है।

थाना परिसर में नहीं हो सकता निजी कार्यक्रम

एडीसीपी जोन-1 रश्मि दुबे ने बताया कि थाना प्रांगण के अंदर सुंदरकांड की अनुमति मांगी गई थी। नियमानुसार थाना परिसर में किसी भी निजी कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सकता। इस कारण थाने के बाहर बैरिकैडिंग की गई थी। थाने के बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है। अशोका गार्डन पुलिस थाना प्रांगण में सुंदरकांड की अनुमति किन स्थितियों में दी गई थी? उस संबंध में थाना प्रभारी को अलग से शोकाज जारी किया गया है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770