Sunday, September 27, 2026
24.1 C
Bhopal

उज्जैन में रामघाट डूबा, शिवपुरी में डैम के गेट खुले

मानसून ट्रफ, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी कमजोर पड़ने से मध्यप्रदेश में अब तेज बारिश का दौर थम जाएगा। रविवार को भोपाल, इंदौर समेत पूरा प्रदेश भीगेगा जरूर लेकिन भारी बारिश जैसी स्थिति नहीं रहेगी। हल्की बारिश के साथ गरज-चमक के आसार हैं। उज्जैन में सुबह से बारिश हो रही है। रामघाट के प्लेटफॉर्म तक शिप्रा नदी का पानी पहुंच गया है।

शिवपुरी में शनिवार देर रात मड़ीखेड़ा के अटल सागर डैम के दो गेट खोल दिए गए। डैम से 34.456 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। पानी मोहिनी बांध तक पहुंच रहा है। नदी के किनारे बसे गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। खेतों में पानी भर गया है। कटी रखी फसल भीग गई है, जिससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है।

प्रदेश में अब तक 43.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 17% ज्यादा है। मंडला ऐसा जिला है, जहां सबसे ज्यादा 60.5 इंच पानी गिर चुका है। सिवनी प्रदेश में दूसरे नंबर पर है। यहां 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया कि देश में सिस्टम तो एक्टिव है लेकिन यह मध्यप्रदेश से दूर है। इस वजह से तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img