Thursday, October 1, 2026
23.1 C
Bhopal

नाबालिग से ज्यादती के आरोपी को 27 साल की सजा

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को दोषी करारा देते हुए 27 साल के कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला सुनील दंडोतिया 14 वे अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश की कोर्ट ने बुधवार को सुनाया है।

एडीपीओ मनोज त्रिपाठी के मुताबिक 21 मई 2022 को एक नाबालिग किशोरी की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी घर से निकली थी लेकिन वह वापस नहीं आई। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में लड़की को दस्तयाब किया।

जब नाबालिग से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 21 मई को सुबह करीब 8 बजे मंदिर जाने के दौरान आरोपी मनीष यादव ने जबरदस्ती उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपने घर ले गया। वहां मनीष ने चार दिन तक लड़की के साथ जबरदस्ती की और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने आरोपी मनीष यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट ने सभी साक्ष्यों और डीएनए रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत 27 साल की सजा और 10 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img