Tuesday, September 29, 2026
22.9 C
Bhopal

बांग्लादेश में शेख हसीना का इस्तीफा, सेना अंतरिम सरकार बनाएगी

बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी आंदोलन के हिंसक होने के बाद पीएम शेख हसीना ने सोमवार, 5 अगस्त को इस्तीफा दे दिया। सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने ढाका में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अब सेना अंतरिम सरकार बनाएगी।

उधर, ढाका में हालात बेकाबू हैं। सेना प्रमुख ने लोगों से शांति बहाल की अपील की है। कहा कि हम हालात काबू ले आएंगे। भरोसा रखें।

करीब 4 लाख लोग सड़कों पर हैं। राजधानी में जगह-जगह हिंसा और तोड़फोड़ हो रही है। पीएम शेख हसीना ने पीएम आवास छोड़ दिया है। न्यूज एजेंसी AFP ने सूत्रों के हवाले बताया है कि प्रधानमंत्री ने ढाका छोड़कर किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ उनकी बहन रेहाना भी हैं।

वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हसीना मिलिट्री हेलिकॉप्टर से भारत पहुंच गई हैं। उनके पश्चिम बंगाल में होने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

बांग्लादेशी अखबार प्रोथोम अलो की मुताबिक, कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुई हैं। इसमें 6 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने तंगेल और ढाका में अहम हाइवे पर कब्जा कर लिया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img