Thursday, April 9, 2026
32.1 C
Bhopal

केरवा डैम हुआ फुल, तेज बारिश होते ही खुलेंगे गेट

तेज बारिश से भोपाल का केरवा डैम छलक उठा है। इसमें 8 गेट है, जो ऑटोमैटिक है। हालांकि, यह 2 फीट खाली है लेकिन गेट के ऊपर से पानी बहने लगा है। जैसे ही तेज बारिश होगी, गेट खुल जांएगे। भदभदा, कोलार और कलियासोत डैम के गेट पहले ही खुल सकते हैं। अब सिर्फ केरवा के गेट खुलने का इंतजार है।

केरवा डैम में पानी का फुल टैंक लेवल 1673 फीट है। इसमें अब तक 1670.83 फीट जमा है। डैम के कैचमेंट एरिया में दो दिन से बारिश नहीं हुई है। इस कारण यह पहले नहीं भर पाया है, जबकि पिछले साल भदभदा डैम से पहले भर गया था। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक भोपाल और सीहोर में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में केरवा डैम के गेट खुलने की संभावना कम ही है।

केरवा डैम में पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है।

केरवा डैम में पानी का लेवल लगातार बढ़ रहा है।

भोपाल में 32 इंच से ज्यादा बारिश हुई

भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। इसके मुकाबले अब तक 32.65 इंच पानी गिर चुका है। यानी, सीजन की 87 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। यह पिछले साल से ज्यादा है। पिछले साल पूरे सीजन में 30.9 इंच पानी ही गिरा था।

अगस्त के 5 दिन बारिश, इस महीने 14 दिन गिरता है पानी

अगस्त के महीने में भोपाल में एवरेज 14 दिन बारिश होने का ट्रेंड है। इस महीने 13 इंच पानी बरसता है। इस बार शुरुआती 4 दिन तक तेज बारिश हुई है, जबकि पांचवें दिन हल्की बारिश हुई। अगस्त के कोटे की अब तक आधी बारिश हो चुकी है।

इस बार 106% बारिश का अनुमान

भोपाल में इस साल सामान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, डेढ़ महीने में जितनी बारिश हुई है, उससे लगता है कि अबकी बार 50 प्रतिशत तक बारिश ज्यादा हो सकती है। आंकड़ा 45 इंच तक पहुंच सकता है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अबकी बार भोपाल में 23 जून को मानसून एंटर हुआ था। तभी से तेज बारिश हो रही है।

Hot this week

मंगलवारा पुलिस के हत्थे चढ़ा 3000 का इनामी बदमाश, एयर पिस्टल और चाकू बरामद

​भोपाल। शहर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा...

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...

बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, 6 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

​धार। जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव में सोमवार-मंगलवार की...

Topics

लोक भवन के सामने पाइपलाइन दूसरे दिन भी नहीं सुधरी, आधे शहर में जल संकट

​भोपाल। राजधानी के अति संवेदनशील क्षेत्र लोक भवन (राज...

वरिष्ठ IPS वरुण कपूर को मिली भोपाल संभाग की कमान

वजाहत खान, सीनियर रिपोर्टर भोपाल | मध्य प्रदेश शासन ने...

कॉलेज छात्रा से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में एक कॉलेज छात्रा...

भोपाल: स्कूटी टकराने पर बदमाश ने सरेराह चलाया कट्टा

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के बागउमराव दूल्हा...

भोपाल: स्टेशन के बाहर एक्टर राहुल चेलानी से मोबाइल लूट, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img