Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

गुना में एविएशन एकेडमी का टू सीटर एयरक्राफ्ट क्रैश

गुना एयर स्ट्रिप पर टू सीटर एयरक्राफ्ट 152 दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह रविवार 11 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे टेस्ट फ्लाइट के लिए उड़ा था। करीब 40 मिनट उड़ने के बाद एयरक्राफ्ट परिसर में ही क्रैश हो गया।

आशंका है कि हादसा इंजन फेल होने से हुआ। कैप्टन वी चंद्र ठाकुर और पायलट नागेश कुमार घायल हैं। मौके पर कैंट पुलिस सहित एकेडमी के अधिकारी मौजूद हैं।

टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए लाया गया था
दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट कर्नाटक के बेलगावी एविएशन ट्रेनिंग इंटीट्यूट का है। दोनों पायलट हैदराबाद के रहने वाले हैं। ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट ने दोनों पायलट हायर किए थे। एयरक्राफ्ट टेस्टिंग और मेंटेनेंस के लिए गुना की शा-शिब एकेडमी में लाया गया था। पायलट 10 अगस्त को गुना आए थे।

कैंट थाने के टीआई दिलीप राजोरिया ने बताया कि एक पायलट पूरी तरह ठीक है। दूसरे को सिर में चोट लगी है। उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया है। सिर में टांके भी लगाए जा सकते हैं।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img