Tuesday, August 11, 2026
24.4 C
Bhopal

विदिशा के मशहूर कॉलोनाइजर लोचन सिंह राजपूत को दिन दहाड़े डंडों से पीटा

विदिशा की पॉश कॉलोनी में आज (बुधवार) दिनदहाड़े जमकर लाठी डंडे चले। प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक गुट के लोगों ने कॉलोनाइजर के साथ जमकर मारपीट कर दी। बताया जा रहा है कि मामा-भांजे के बीच प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था, जिसको लेकर मारपीट हो गई।

जानकारी के अनुसार, अरिहंत विहार कॉलोनी में कुछ लोगों ने कॉलोनाइजर लोचन सिंह राजपूत पर लाठी डंडों से हमला कर दिया और जमकर मारपीट कर अधमरा कर दिया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया। जिसमें एक व्यक्ति लोचन सिंह को जमीन पर पटक कर पकड़े हुए है और कुछ लोग उसे डंडे से पीट रहे हैं।

बताया जा रहा है कि लोचन सिंह कॉलोनाइजर हैं और भाजपा नेताओं के करीबी हैं। लोचन सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रॉपर्टी को लेकर हुआ था विवाद
इस मामले को लेकर सीएसपी अतुल सिंह का कहना है कि उदय भान सिंह और लोचन सिंह राजपूत दोनों आपस में मामा भांजे हैं। इनका कुछ प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है, जिसके चलते भांजे उदय भान सिंह ने कुछ साथियों के साथ अरिहंत कॉलोनी में लोचन सिंह राजपूत को डंडों से मारा है। मामले की जानकारी मिली है तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में विदिशा सीएसपी अतुल सिंह का कहना है कि अभी कुछ देर पहले सूचना प्राप्त हुई थी कि उदयभान सिंह और लोचन सिंह राजपूत दोनों आपस में मामा भांजे हैं इनका कुछ प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा है जिसके चलते भांजे उदयभान सिंह ने कुछ साथियों के साथ विदिशा की अरिहंत कॉलोनी में लोचन सिंह राजपूत को डंडों से मारा है इसकी सूचना प्राप्त हुई है इस पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

अतुल सिंह सीएसपी विदिशा

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img