Thursday, May 14, 2026
40.1 C
Bhopal

32 वर्षीय इंजीनियर की साइलेंट अटैक से मौत

इंदौर के छप्पन दुकान इलाके में 32 साल के इंजीनियर अर्पित पांचाल की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। इससे पहले वे पत्नी भावना को लेकर तुकोगंज के प्राइवेट अस्पताल गए थे, जहां उनके सीने में दर्द उठा। ईसीजी कराने पर डॉक्टर ने सब कुछ नॉर्मल बताया। अस्पताल से दोनों छप्पन दुकान आ गए। यहां दुकान की सीढ़ी उतरने के दौरान अर्पित को चक्कर आ गया। वे गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने मौत होने की पुष्टि की। बताया- साइलेंट अटैक आया है।

मामला 27 जुलाई का है। घटना से जुड़ी जानकारी अब सामने आई है। अर्पित पांचाल ने इंदौर से बीई किया था। वे मेटल पर लेजर से आर्ट बनाने का काम करते थे। फिल्म प्रोडक्शन यूनिट से भी जुड़े थे। सेहत को लेकर काफी गंभीर रहते थे। परिवार में पत्नी भावना, 5 साल की बेटी मितांशी, पिता संतोष और मां किरण हैं।

पिता बोले- घटना के पहले ही जिम से लौटा था बेटा

अर्पित के पिता संतोष पांचाल ने बताया, ‘घटना वाले दिन सुबह 6 बजे अर्पित जिम गया था। डेढ़ घंटे बाद लौटा। बहू बीमार थी तो ब्लड टेस्ट कराने के लिए अस्पताल ले गया। जाते हुए मुझसे बोला- आज बच्ची की पेरेंट्स-टीचर मीटिंग है, आप स्कूल चले जाना। मैं पोती के स्कूल से घर आ गया, इसके कुछ देर बाद बेटे की मौत की खबर आ गई।

पत्नी बोली- जिम से आने के बाद से सीने में दर्द था

अर्पित की पत्नी भावना ने बताया, ‘अर्पित ने तीन दिन पहले ही जिम जाना शुरू किया था। 27 जुलाई को जिम से लौटे, तब ठीक थे। कुछ देर बाद कहा- सीने और पेट में दर्द हो रहा है। फिर सामान्य भी हो गए। इसके बाद खुद कार चलाकर अस्पताल तक ले गए।

अस्पताल में फिर उन्होंने कहा कि सीने में दर्द हो रहा है। ईसीजी कराने के बाद डॉक्टर से मिले। सब ठीक होने पर हम छप्पन दुकान आ गए। यहां उन्हें अटैक आ गया। हम कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।’

Hot this week

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

Topics

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img