Saturday, March 28, 2026
34.1 C
Bhopal

बेटी की गला घोंटकर हत्या, फिर थाने पहुंचा पिता

ग्वालियर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने उसकी साफी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पास खड़ी मां ने बेटी को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन पिता के सिर पर खून सवार था। हत्या के पिता खुद थाने पहुंच गया।

घटना गिरवाई में शुक्रवार सुबह की है। 18 साल की संजना पिता राधाकिशन प्रजापति 6 महीने पहले शिवपुरी के रहने वाले बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। 14 अगस्त को पुलिस ने उसे उदयपुर (राजस्थान) से बरामद किया था। 15 अगस्त को युवती को परिजनों को सौंपा गया। पिता ने उसे समझाया था, लेकिन वह बॉयफ्रेंड से ही शादी करने पर अड़ी थी।

घर के आंगन में युवती का शव पड़ा मिला। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच की।

घर के आंगन में युवती का शव पड़ा मिला। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच की।

शाम को थाने पहुंचा पिता- कहा बेटी की हत्या कर दी

राधाकिशन प्रजापति शुक्रवार शाम को गिरवाई थाना पहुंचा। यहां पुलिस से कहा कि मैंने अपनी बेटी की हत्या कर दी है। मुझे गिरफ्तार कर लो। यह सुनते ही पुलिस अफसर हैरान हो गए। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी स्पॉट पर बुलाया गया। पुलिस जब स्पॉट पर पहुंची तो घर के आंगन में युवती का शव पड़ा मिला। गले में साफी बंधी थी। पास ही उसकी मां और अन्य लोग रो रहे थे। पुलिस ने शव अस्पताल भिजवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पिता को दूसरे लड़के से दोस्ती पसंद नहीं थी

पुलिस के मुताबिक संजना की शिवपुरी के रहने वाले नरेंद्र उर्फ नरेश जाटव से दोस्ती थी। परिवार को उनकी यह दोस्ती पसंद नहीं थी। पिता ने बेटी को कई बार समझाया भी। 6 महीने पहले बेटी घर से भाग गई थी। पिता ने गिरवाई थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। 14 अगस्त को उसे उदयपुर से बरामद किया गया।

शादी का मना करते ही बेटी की कर दी हत्या

शुक्रवार को पिता घर लौटा तो उसने बेटी से कहा कि उसका प्रेमी समाज का होता तो शादी कर देते, लेकिन वह अलग जाति का है। तुम्हारी शादी हम अपने ही समाज के लड़के से करने जा रहे हैं। इस पर संजना अपने पिता से लड़ने लगी। इसके बाद पिता ने उसे दो थप्पड़ मारे, लेकिन बेटी का कहना था कि वह फिर भाग जाएगी। इस पर पिता ने अपनी साफी से बेटी का गला घोंट दिया। मां ने दोनों बेटों को जब यह सूचना दी तो उन्होंने घर आने से मना कर दिया।

पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया

एएसपी गजेंद्र सिंह वर्धमान ने बताया है कि एक शख्स बेटी की हत्या करने के बाद खुद थाना पहुंच गया था। उसने बेटी की हत्या करने की बात बताई है। जिसके बाद पुलिस ने स्पॉट पर पहुंचकर जांच के बाद शव को निगरानी में ले लिया है। आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

Topics

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...

एमपी नगर में बस की टक्कर से युवक की मौत, भंडारा खाकर घर लौट रहा था

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर में शुक्रवार...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में एक युवती...

खाकी पर दाग: शिकायत निपटाने के एवज में रिश्वत ले रहा ASI लोकायुक्त की गिरफ्त में

खरगोन। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त...

एमडी के साथ खेतलपुर का युवक गिरफ्तार, ड्रग नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

रतलाम। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे...

रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह...

शादीशुदा रिश्ते में ‘अप्राकृतिक सेक्स’ जुर्म नहीं, हाईकोर्ट ने रद्द की FIR

ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने वैवाहिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img